बेहट में ग्लोकल स्कूल के टॉपर कृष्णा गर्ग को मिठाई खिलाते उसके मम्मी पापा और बहन। कृष्णा गर्ग ने 93
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/अंबेहटा (सहारनपुर)। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ग्लोकल स्कूल मिर्जापुर पोल एवं बीडी पब्लिक स्कूल बाबैल बुजुर्ग का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कृष्णा गर्ग 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ ग्लोकल स्कूल का टॉपर रहा, जबकि बीड़ी पब्लिक स्कूल की टॉपर अंशिका ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
ग्लोकल स्कूल में प्रियांशु शर्मा 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे एवं गीतांजलि रावत 91 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य दीपक माटा ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चांसलर हाजी मोहम्मद इकबाल एवं सेक्रेटरी मोहम्मद वाजिद ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ने बधाई दी। बाबैल बुजुर्ग बीडी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के उप प्रधानाचार्य विद्यारत्न शर्मा ने बताया कि वंशिका सैनी 86 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व मानसी 78.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। प्रबंधक हेमेंद्र पाल सिंह एवं देवराज पुंडीर तथा प्रधानाचार्य पूनम तोमर ने शत प्रतिशत रिजल्ट के लिए स्कूल स्टाफ एवं छात्रों को बधाई दी।
मां सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अंबेहटा के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर गौरी गोयल ने विद्यालय टाप किया है। जबकि 92.6 प्रतिशत अंक लेकर हुजैफ ने दूसरा व 92.2 प्रतिशत अंक लेकर कुनाल कपिल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल प्रबंधक अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, महक सिंह, हर्षित आर्य, आकाश सिंघल ने बधाई दी है।