फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को चाइनीज सामान का दहन करेंगे व्यापारी

Mon, 07 Nov 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अंबाला रोड स्थित सभागार में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में बनवारीलाल कंछल का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में 16 नवंबर को सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर चाइनीज सामान का दहन करने सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


रविवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को ध्वनिमत से पास किया गया। उन्होंने अगस्त 2017 में लखनऊ में प्रदेश निर्वाचन कराए जाने, 1 दिसंबर 2016 से 31 अप्रैल 2017 तक सदस्यता अभियान प्रदेश भर में चलाने और 16 नवंबर को सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर चाइनीज सामान का दहन करने आदि प्रस्ताव पास किए गए।

इसके अलावा 18 नवंबर को आयकर छापों के खिलाफ प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को ज्ञापन देने, 23 नवंबर को जीएसटी में जेल जुर्माने के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने आदि प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुए। 
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुुुुभाष सिंघल, युवा इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष विवेक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष नरेश गोयल, शिवकुमार गुप्ता, रोहित घई, दीपक मेहंदीरत्ता, आशु निरंकारी, संजीव गक्खड़, तरुण जैन, नीरज अरोड़ा, महावीर प्रसाद, अरविंद बंसल, संदीप अग्रवाल, मोल्हडमल गर्ग, रमेशचंद गर्ग, राजीव नामदेव, सतीश चावला, सुधीर गर्ग, हरिओम सिंह, अजय कुमार, पवन सिंघल, इशांक वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें