23वीं अंतरविद्यालीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में डीपीएस के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 11 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान पाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के 20 स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालकों के छह वर्ष से कम आयु वर्ग में दक्ष पहले, अगस्तय दूसरे और श्रेय जैन तीसरे स्थान पर रहे। 23 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक, प्रख्यात, वेदांत और उज्ज्वल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान पाया।
23 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में शोएब ने पहला, वासु ने दूसरा, अक्षित ने तीसरा और वैराज ने चौथा स्थान हासिल किया। 27 से 29 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांश पहले, विवान दूसरे, श्रेष्ठ तीसरे और जगजीत चौथे स्थान पर रहे।
29 से 33 किलोग्राम भार वर्ग में हमाज ने पहला, वरदान ने दूसरा और वैभव तीसरा स्थान प्राप्त किया। 33 प्लस आयु भार वर्ग में अमान पहले, भवकुश दूसरे और यथार्त तीसरे स्थान पर रहे।
इनके अलावा भी अनेक आयु और भार वर्ग के मुकाबले हुए। डीपीएस ने सर्वाधिक 11 पदकों के साथ पहला, पाइनवुड स्कूल ने छह स्वर्ण पदकों के साथ दूसरा और स्प्रिंग बेल्स स्कूल ने तीन स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि चेतन्य निघोसकर रहे। पुरस्कार वितरण पूनम श्रीवास्तव, प्रवीन शर्मा, राजेश्वर सैनी, सर्वेश पराशर, राहुल त्यागी, प्रीति चौधरी, बबीता मलिक, मनोज कंकरवाल, बिजेंद्र सिंह, रामप्रकाश के हाथों किया गया।
इस दौरान उमेश रोहित, प्रदीप सिंह, अनवर अली, नितेश वर्मा, संजय आर्य, राम मारवाह, अंकित सांगवान, अध्ययन चौधरी, पयस्विनी, अलीना, अरहम, स्पर्श, रोहन, अमित, हार्दिक आदि थे।