फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 28 श्रद्धालु घायल

Thu, 10 Aug 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायलों को ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के जसमोर गांव में आयोजित कंदूरी समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गांव के पास ही तेज घूम पर पलट गई। हादसे में 28 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक हैं।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से बेहट सीएचसी लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद 12 श्रद्धालुओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  हादसा बुधवार की दोपहर करीब दो बजे हुआ।

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोढ़ा निवासी दर्शन सिंह यहां बेहट क्षेत्र के गांव जसमोर निवासी रमेशचंद के यहां आयोजित कंदूरी भोज में भाग लेने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन


वह परिवार एवं परिचितों सहित ट्रैक्टर-ट्राली में सवार था। गांव जसमोर के पास ही घूम पर ट्रैक्टर की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खाई में गोबर के ढेर पर पलट गई। ट्राली के नीचे उसमें सवार महिलाएं और बच्चे दब गए। 

चीख पुकार सुनकर जसमोर के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी को बाहर निकाला और 108, 102 एवं 100 नंबर पर सूचना दी। दोनों एंबुलेंस और 100 डायल पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट सीएचसी लेकर आई। 

एक साथ घायलों की संख्या अधिक होने पर सीएचसी में अफरातफरी मच गई। अव्यवस्थाओं के बीच घायलों को इमरजेंसी वार्ड में जगह न होने पर खाली पड़े जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया।

यहां से 12 घायलों को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल श्रद्ध्ालुआें को देखकर सीएचसी में मौजूद अन्य मरीज आैर तीमारदार भी उनके ठीक होने की दुआ करते रहे। अस्पताल का स्टाफ पुलिस को सभी घायलों के हालात की जानकारी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें