दस दिन में बढ़ गए सब्जियों के दाम
सहारनपुर। एक तरफ जहां पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों से लोग परेशान हैं, वहीं सब्जी के दामों में भी दस दिनों में काफी उछाल आया है। टमाटर 20 से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गया तो मटर 80 रुपये किलो बिक रही है। टमाटर के दाम बढ़ने के पीछे होटल और रेस्टोरेंट का संचालन शुरू होना और बरसात होने से फसल खराब होना माना जा रहा है।
सब्जी कारोबारी अरविंद, प्रेम और शहजाद का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इसलिए सब्जी के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है। दस दिन में कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं। इनमें 20 रुपये किलो बिक रहा टमाटर अब 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ग्राहक खरीद रहे हैं। खीरा भी 20 से 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। अदरक 100 से 160 रुपये किलो हुआ है। इसी तरह अन्य कई सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है आने वाले दिनों में सब्जी के दामों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
सब्जी वर्तमान रेट दस दिन पहले के दाम
टमाटर--------------40--------------------20
करेला---------------20--------------------30
शिमला मिर्च--------60--------------------40
अरबी----------------40-------------------30
भिंडी-----------------80-------------------70
मटर-----------------80-------------------70
खीरा-----------------40-------------------20
भिंडी-----------------30-------------------20
लोकी-----------------20-------------------15
आलू-----------------24--------------------25
बंद गोभी-------------20-------------------15
कटहल---------------40-------------------30
(भाव प्रति किलो में)