फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रखी जाएगी वुड कार्विंग सीएफसी की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वुड कार्विंग कारोबारियों की सहूलियतों में बढ़ोतरी के लिए बनने वाले कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का निर्माण आज से शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

यह सीएफसी अंबाला रोड पर पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में बनाया जाएगा। प्रदेश भर में ऐसे 13 कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनाए जाने हैं। सीएफसी का नक्शा पूर्व में ही तैयार कराकर शासन को भेजा गया था। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी और वुड़ कार्विंग कारोबारी एवं रीजनल समिति के ज्वाइंट कन्वीनर औसाफ गुड्डूू ने बताया कि सीएफसी का निर्माण होने पर वुड कार्विंग कारोबारियों को काफी फायदा होगा। क्योंकि इस सेंटर में जो सुविधाएं मिलेंगी, उनसे कारोबार को रफ्तार मिलेगी। सीएफसी का निर्माण करीब 9600 वर्ग मीटर भूमि पर होगा।
ऐसा होगा सीएफसी
- सीएफसी में एक ब्लाक आरसीसी की बिल्डिंग वाला होगा, जिसमें भूतल और प्रथम तल पर कार्यालय बनेंगे तो डिजाइन सेंटर, टेस्टिंग लैब, शौचालय आदि भी इसी बिल्डिंग में होगी। नक्शे में भवन निर्माण का क्षेत्रफल करीब 1298 वर्ग मीटर रखा गया है।
विज्ञापन

- नक्शे के मुताबिक कुछ क्षेत्रफल शेड वाला रखा गया है। जिसमें फिनिश गुड्स स्टोरेज शेड, प्रोडक्शन असेंबली शेड्स, ट्राली एंड बैंड शॉ मशीन चार, केमिकल ट्रीटमेंट प्लांट, सीजनिंग प्लांट शेड्स, ईटीपी शेड्स, ब्वायलर रूम आदि शामिल हैं। इसके लिए 1202 वर्ग मीटर जगह रखी गई है।
कलस्टर के लिए 136 बीघा भूमि के हो गए बैनामे
सहारनपुर। एक और बड़ी सौगात के तौर पर वुड कार्विंग कलस्टर की स्थापना भी पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में होनी है। उसके लिए चिह्नित की गई 250 बीघा भूमि में से करीब 136 बीघा भूमि के बैनामे भी हो चुके हैं। बैनामे की प्रक्रिया देख रहे वुड कार्विंग कारोबारी औसाफ गुड्डूू ने बताया कि वुड कार्विंग कलस्टर के लिए जमीन की खरीद लगातार जारी है। अभी तक 136 बीघा भूमि के बैनामे हो चुके हैं। जल्दी ही अन्य बैनामे भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें