फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी टैक्स बार एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के आह्वान पर कर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित जीएसटी भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रक्रिया में कई तरह की विसंगतियां और परेशानी हैं। इससे उन्हें और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इन्हें दूर कराया जाए।
विज्ञापन

कर अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष आलोक कुमार अरोड़ा, राजेश वाधवा और हरीश कुमार अरोड़ा ने कहा कि जीएसटी पोर्टल समय पर न चलने और अपडेट न होने के कारण कर संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। प्रक्रिया में देरी के कारण पेनल्टी भरनी पड़ती है। इससे व्यापारी और कर अधिवक्ता काफी परेशान हैं। सचिव विक्रम चावला, महेश चावला और बीडी चौधरी ने कहा कि जीएसटी से जुड़े सर्कुलर भी कई बार असमंजस में डाल रहे हैं। उनके मानकों में एकरूपता न होने से तकनीकी अड़चनें आ रही हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता, एके मित्तल और राजीव खुराना ने कहा कि रिटर्न भरने की तिथियों के निर्धारण के समय छुट्टियों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अक्सर अवकाश के दिन भी रिटर्न की आखिरी तिथि तय कर दी जाती है जबकि कोई अवकाश पड़ने पर उसकी जगह का दिवस बढ़ना चाहिए। कर अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर राजकुमार कटियार और एक्साइज असिस्टेंट कमिश्नर अनिल खन्ना को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में महेश चावला, जसबीर अरोड़ा, एके चंदानी, चंद्रमोहन शर्मा, ज्ञानपाल गुप्ता, दीपक जैन, राजीव, प्रियांक, कुलविंदर, पराग, राजकुमार, आशीष गुप्ता सहित अन्य कर अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें