फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। इसके बाद पंजीकरण का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अनेक पाठ्यक्रमों, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया दो महीने से अधिक समय से चल रही है। सीटें खाली रहने के चलते विश्वविद्यालय को बार-बार तिथि बढ़ानी पड़ी है। इस बार अंतिम मौका है। विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों व संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला हुआ है, जो आठ अक्तूबर तक खुला रहेगा। प्रवेश का इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी आठ अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। इसके बाद विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के द्वारा नौ अक्तूबर की शाम पांच बजे ऑफर लेटर जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश की प्रक्रिया दस और 11 अक्तूबर को चलेगी। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह का कहना है कि अभ्यर्थियों के पास प्रवेश लेने का यह अंतिम मौका है। इसके बाद विश्वविद्यालय तिथि नहीं बढ़ाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें