फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्काॅर्पियो पलटी, एक बच्चे की मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक बच्चे हार्दिक का फाइल फोटो। श्रोत-परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी स्काॅर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हार्दिक (7) पुत्र विनय निवासी कासमपुर की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे घायल हो गए। डीएम की तरफ से जारी किए गए आदेशों के बावजूद स्कूल खोला गया था। डीएम ने बीएसए को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह नौ बजे हुआ। गांव मिर्जापुर में पाडली रोड पर एमएसक्यू पब्लिक स्कूल है। उसका चालक अनुज एवं प्रधानाचार्य बाबूराम गांव कासमपुर से 15 बच्चों को स्काॅर्पियो में लेकर चले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्काॅर्पियो चालक वाहन को तेज रफ्तार में चला रहा था। बार-बार लापरवाही से ओवरटेक कर रहा था। मिर्जापुर गांव के पास पहुंचते ही अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों ने जैसे तैसे बच्चों को बाहर निकाला।
कोतवाली प्रभारी सुनील नागर मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हार्दिक को उसके परिजन उपचार के लिए जगाधरी यमुनानगर ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य बच्चे गौरव, तरुण, आरजू, आर्यन, रिया, एबी, कन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक के पिता विनय ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।

मृतक बच्चे हार्दिक का फाइल फोटो। श्रोत-परिजन

मृतक बच्चे हार्दिक का फाइल फोटो। श्रोत-परिजन

मृतक बच्चे हार्दिक का फाइल फोटो। श्रोत-परिजन

मृतक बच्चे हार्दिक का फाइल फोटो। श्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें