फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वगणना का आज अंतिम दिन, कल से घर-घर जाएंगे प्रगणक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सात मई से शुरू हुई स्वगणना का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन है। शुक्रवार से प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। अभी तक करीब 30 हजार लोगों ने स्वगणना की है।
विज्ञापन


पहले चरण में मकानों की गिनती होगी। जनगणना के पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। इस बार जनगणना डिजिटल रूप में होगी। प्रगणकों को मोबाइल एप पर जानकारी को अपलोड करना होगा। जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों को किसी भी तरह का दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराना होगा। आमजन बृहस्पतिवार को ऑनलाइन स्वगणना कर सकते हैं। उन्हें इसके लिए वेबसाइट पर जाना होगा।
मोबाइल नंबर और राज्य आदि की जानकारी को दर्ज कर पूछे गए 33 सवालों के जवाब देने होंगे। जवाब देने के बाद सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। इसके बाद जानकारी सफलतापूर्वक दर्ज होने का संदेश प्राप्त होगा। इसमें एक यूनिक आईडी मिलेगी। जब प्रगणक घर आएंगे तो आमजन को यही यूनिक आईडी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें