फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज यूपी के दिव्यांग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पहली बार राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें प्रदेश के कई जिलों के लगभग 300 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग कर दम दिखाएंगे। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के कोऑर्डिनेटर जबर सिंह खैवाल व कर्मण्य सर्वहित संस्था के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सचिव कृष्ण मित्तल ने बताया कि तीसरी जूनियर व सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जनपद 6 में 7 अप्रैल को होगी।
इसमें प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, आगरा, मथुरा, सहारनपुर मंडल, मेरठ मंडल, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस के खिलाड़ी दम दिखाएंगे।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्रिकेटर प्रवीण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सीधे नेशनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, जैवलिन थ्रो आदि में प्रतिभा करेंगे। इसके लिए आयोजक दिन भर तैयारी में जुटे रहे। खिलाड़ियों के ठहरने केिलए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस माैके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें