फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी से लड़ी जाए टीबी से जंग :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि देश को 2025 तक टीबी से मुक्त कराने के लिए टीबी मरीजों की जांच बढ़ाई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वह विश्व टीबी दिवस पर बुधवार को टीबी सैनेटोरियम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया ने टीबी के इलाज के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी के मुफ्त इलाज की सुविधा है। इसके साथ ही 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम के नमूनों की माइक्रोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने भी टीबी की बीमारी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला ने किया। इस मौके पर डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. संजय यादव, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. आशीष कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें