फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के 29 नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में जिले भर से दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 29 नमूने लेकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

छजपूरा स्थित अब्दुल मलिक की दुकान से कचरी तथा मैदा का नमूना, पांडली खुशहालपुर स्थित एक प्रतिष्ठान से रश्क का नमूना, अनामिका फूड्स के यहां से रश्क तथा मैदे का नमूना लिया गया। मोहंड और बेहट से पनीर, गाय के दूध और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। तालहरि में अमित के यहां से मिर्च पाउडर, देवबंद मंडी समिति रोड स्थित डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना, कोलकी कलां स्थित नाजिम की डेयरी से मावे का नमूना, दिल्ली रोड स्थित जब्बार की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। इस प्रकार जिले भर से कुल 29 नमूने लेकर जांच को भेजे गए। टीम में मुख्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के साथ ही विशाल गुप्ता, इंदल यादव, महेंद्र यादव, संजीत कुमार, राहुल शुक्ला, वरुण कुमार, महावीर सिंह प्रेमी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें