संवाद न्यूज एजेंसी नकुड़/ गंगोह/ बड़गांव/ रामपुर मनिहारान/ छुटमलपुर/ मुजफ्फराबाद/ नागल/ पुंंवारका/ बेहट। जिले के देहात में भाजपाइयों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैलियां निकालकर लाेगों में देशभक्ति की भावना को बलवती किया। नकुड़ में तिरंगा यात्रा के संयोजक पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता के कैंप कार्यालय से नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के भाई प्रोफेसर विकेश चौधरी, ब्लाॅक प्रमुख सुभाष चौधरी व चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई। मुख्य बाजारों से होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंची, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तहसीलदार प्रियंक सिंह, सीओ एसएन वैभव पांडेय, राजकुमार प्रजापति, संजीव चौधरी, बालिस्टर चौधरी, पंकज जैन, मनोज गोयल, रिंकू गुप्ता आदि रहे। गंगोह में भाजपा नगर मंडल की यात्रा का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष राजेश गांधी ने ब्लॉक परिसर से किया। यात्रा शिव चौक होते हुए श्री रामलीला भवन पर पहुंच संपन्न हुई। यात्रा में राकेश आर्य, जितेंद्र जागलान, हाजी सलीम कुरैशी, मुकेश राणा, विनोद शर्मा, जैल सिंह भारती, सभासद पूजा पाल आदि रहे। एचआर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी यात्रा निकाली। बड़गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं के साथ गांव भगवानपुर पहुंच शहीद जयद्रथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने शहीद के घर पहुंचकर शहीद के पिता जसबीर सिंह व चचेरे भाई बिजेंद्र सिंह को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ओमवीर सिंह, पुष्पेंद्र सहरावत आदि रहे।
रामपुर मनिहारान ब्लॉक कार्यालय से प्रमुख गीता देवी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल कर्मचारी लोगों को घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान बीडीओ सोनिका चौधरी, विजयपाल सिंह, कृष्ण चंद सैनी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। छुटमलपुर में शाकुंबरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला के बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। फतेहपुर भादों से शुरू हुई यात्रा देहरादून रोड, रुड़की रोड, गांधी आश्रम तिराहे, पंजाबी मार्केट, सहारनपुर रोड, ज्योति किरण तिराहे से होते हुए नगर पंचायत के तिरंगा ध्वज पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में प्रबंधन के संजय राणा, सतीश रोहिला, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रधानाचार्या शगुन जैन, ठाकुर जसबीर सिंह, प्रधान विजयपाल सिंह राणा, ब्रजभूषण सिंह, राजेश राणा, सोमपाल प्रधान आदि शामिल रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मांडुवाला में रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान विजयपाल राणा एवं प्रधानाध्यापक पदम कुमार ने किया। सीमा रानी, निपुण कुमारी, अंजना सिंह, मोनिका सैनी, अनीता देवी आदि रहे।
मुजफ्फराबाद में ब्लाॅक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक नरेश सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप, ब्लाॅक प्रमुख पति योगेश पुंडीर, अभय राणा, मुकेश चौहान, रजत त्यागी, कर्ण सिंह प्रधान, गौतम चौधरी, राजपाल सिंह, कंवरपाल आदि शामिल रहे।
नागल में गांव बढेड़ी कोली के नंबर दो के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। सुनील रोहेला, बबीता, विजय कुमार, आयशा, अंजुम व ममता त्यागी मौजूद रहे।
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कुलबीर राणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रीत विहार से रविदास मंदिर चकहरेटी तक तिरंगा यात्रा निकाली। बेहट में जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। तहसील परिसर से प्रधानाचार्य डॉ. सुभाषचंद्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नकुड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता व नागरिक। संवाद
नकुड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता व नागरिक। संवाद
नकुड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेता व नागरिक। संवाद