सहारनपुर। माहीपुरा में लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में किशोरियों, बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
रविवार को लगाए गए मेले में आंगनबाड़ियों ने पोषण से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए। उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं और छह साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर वजन लिया। डीपीओ आशा त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुुुपोषित, अति कुपोषित, धात्री व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी जाती है, ताकि कुपोषण कम हो सके। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। इसके अलावा जनपद में अनेक केंद्रों पर मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 55713 बच्चों का वजन लिया गया। इसके साथ ही कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को भी चिह्नित किया गया। इस दौरान मुख्य सेविका रीता सैनी मौजूद रही।