फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुष्ठ रोग में समय पर इलाज जरूरी, नहीं आएगी दिव्यांगता

Fri, 31 Jan 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुष्ठ निवारण दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने कुष्ठ रोग पर संदेश पढ़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुष्ठ जागरुकता अभियान 13 फरवरी तक आयोजित होगा। महात्मा गांधी के कुष्ठ रोगियों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए बताया कि कुष्ठ रोगियों के प्रति संवेदना रखें। उनसे किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखें, क्योंकि कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की तरह एक बीमारी है। यह एमडीटी दवा खाने से पूरी तरह ठीक हो जाती है। यह किसी पाप का फल नहीं है।
इस बीमारी की शुरुआत शरीर पर सुन्न व दाग से होती है। समय से इलाज कराने पर दिव्यांगता नहीं आती है। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से जागरुकता रैली भी निकली। चार कुष्ठ आश्रमों में मरीजों को दवाइयां, इलाज, चप्पल और फल बांटे। इस मौके पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, रामरूप राजभर, अमरीश आर्य, हृदेश, रमन कुमर, सुनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें