फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि उद्यमियों से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। जिससे उद्यमियों को बार-बार परेशान ना होना पडे़। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त ने अपने कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की और उद्यमियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की जो समस्याएं शासन स्तर पर लंबित है, उनके लिए लगातार पत्राचार करते रहें। जिला और मंडल स्तर पर उद्यमियों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराएं।
मुजफ्फरनगर की भगवत स्टील का प्रकरण प्रदेश कैबिनेट में जाना है, इस संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। ईसीआई को उद्योगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपर आयुक्त, संयुक्त निदेशक उद्योग और शामली के उद्योग बंधु के साथ शुक्रवार को बैठक कर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, तीनों जनपद के पुलिस अधिकारियों सहित मण्डल के अधिकारी एवं उद्यमी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें