फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और दुष्कर्म के आरोपी ने साथी संग की थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला रविनगर में रेलवे कर्मचारी से हत्या और दुष्कर्म के आरोपी ने साथी संग लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दोनों बदमाशों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पास लूट की नगदी और मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह चार बजे रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात सुनील कुमार से ड्यूटी से लौटते समय रविनगर में दो बदमाशों ने चाकू के बल पर मोबाइल फोन और 1500 रुपये की नगदी लूट ली थी। आरोपियों ने बाइक और सोने की चेन भी छीनने की कोशिश की थी, लेकिन एक अन्य कर्मचारी के आने पर आरोपी मोबाइल और नगदी लूटकर ही भाग गए थे।
पुलिस टीम ने रविवार की रात डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान क्षेत्र से ही आरोपी सुरेंद्र शर्मा निवासी न्यू रूप विहार और प्रेम सिंह निवासी नवीनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 630 रुपये की नगदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि मदन लाला गुर्जर नामक व्यक्ति की हत्या और दुष्कर्म के मामले में सुरेंद्र शर्मा पहले जेल जा चुका है। प्रेम सिंह पूर्व में स्कूटर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिली पुलिस को मदद
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, इसके आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की शिनाख्त कर ली थी और इनकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में चेकिंग कराई जा रही थी। दोनों आरोपी दोबारा वारदात करने की फिराक में थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया।
शराब पीने के लिए की थी लूट
आरोपी सुरेंद्र और प्रेम सिंह ने शराब पीने के लिए पैसे एकत्र करने को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। रेलवे कर्मचारी से नगदी लूटने के बाद दोनों ने रविवार की सुबह से लेकर रात तक शराब पी। सुरेंद्र की पत्नी बीमार थी, जिसे उसने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके पश्चात दोबारा वारदात को अंजाम की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें