फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर अपराधियों पर कसें शिकंजा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक के दौरान दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डाक्टर एस ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के सभी सीओ थाना व चौकी प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन सभागार में डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने क्राइम मीटिंग में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में पंचायत चुनाव होने हैं। इसके अलावा रविदास जयंती और होली का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। इसको देखते हुए पुलिसकर्मी अलर्ट हो जाएं। कच्ची शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। ऐसे असामाजिक तत्वों का पता लगाएं, जो त्योहार या चुनाव के दौरान माहौल खराब कर सकते हैं। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर के निर्माण के लिए कोर्ट रोड पुल बंद है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्था देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें