परिवहन निगम के राजस्व पर पड़ा असर
वेबसाइट हैक होने से परिवहन निगम के राजस्व पर खासा असर पड़ा। ई-टिकटिंग मशीनें नहीं चलने से रोडवेज को राजस्व नुकसान हुआ है। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक, निगम परिक्षेत्र की बसों से पहले रोजाना 75 से 80 लाख रुपये का राजस्व आता था। लेकिन बुधवार को 40 से 42 लाख रुपये ही राजस्व आया। बृहस्पतिवार को भी परिवहन निगम का राजस्व गिरा।
बस अड्डों पर अधिकारियों ने संभाली कमान
वेबसाइट हैक के बाद परिवहन निगम अधिकारियों में खलबली रही। बृहस्पतिवार को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे रोड बस अड्डे पर कमान संभाली और बसों का बेहतर संचालन कराया। हर 10 से 15 मिनट में बसों को बस अड्डे से रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला
वेबसाइट हैक होने से मैनुअल टिकट बनाए जा रहे हैं। ई-मशीनों को कार्यशाला में जमा करा लिया है। उन्हें मैनुअल टिकट दिए गए हैं, जो परिवहन निगम के पास पर्याप्त मात्रा में हैं। इतना जरूर है कि मैनुअल टिकट बनाने में परिचालकों को थोड़ी परेशानी हुई। अनुपस्थित चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त करने और वेतन में कटौती करने के निर्देश सभी एआरएम को दिए गए हैं।
- परवेज बशीर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम