फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश में रात भर ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
गंगोह में आंधी में गिरी बिजली लाइन और पोल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तेज आंधी और बारिश के बाद रविवार रात शहर के अधिकतर इलाकों में छह से 10 घंटे तक बत्ती गुल रही। इसके चलते घरों के इनवर्टर तक ठप हो गए। कई जगहों पर पेड़ गिरने और लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। जनपद के गंगोह में आंधी-तूफान से बिजली के खंभे गिर गए। छुटमलपुर, रामपुर मनिहारान, गागलहेड़ी सहित अन्य कस्बों में भी बिजली घंटों गुल रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8:30 बजे के बाद शहर के अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। हालांकि मंडी समिति रोड पर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में काफी परेशानी हुई। यहां 14 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारी घंटों तक जुटे रहे। शहर की पॉश कॉलोनियों के अलावा अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर में मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड, कलसिया रोड, रानी बाजार, रायवाला, दीनानाथ बाजार, पुरानी मंडी, आवास विकास, न्यू आवास विकास, सर्किट हाउस रोड, लेबर कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर, पार्वती धाम, प्रकाश लोक कॉलोनी सहित शहर के 70 से अधिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 6 से लेकर 10 घंटे तक बाधित रही। सोमवार सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारु होनी शुरू हुई। विद्युत निगम के शहरी अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण हालात बिगड़ गए थे। इसके बावजूद अधिकतर इलाकों में आपूर्ति को सुचारु करा लिया गया है।
उधर, देवबंद में रविवार की रात्रि 8 बजे चली तेज आंधी के बाद हुई बारिश से देवबंद, तलहेड़ी और चंदेना कोली बिजलीघरों से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। शहरों में तो रात्रि में ही सप्लाई चालू कर दी गई। परंतु देहात क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सप्लाई चालू हो पाई। एसडीओ अमित त्यागी ने बताया कि कई स्थानों पर बिजली तारों के ऊपर पेड़ गिर गए थे। किसानों का कहना है कि 20 फीसदी गेहूं अभी खेतों में खड़ा हुआ है। कुछ किसानों ने दो-तीन दिन पूर्व गेहूं काटकर खेतों में डाल दिया था। जो भारी बारिश के कारण फिर से खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें