फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जेल में क्षमता 523 की, बंदी 1790 तो कैसे रुकेगा कोरोना, डीआईजी लव कुमार ने किया निरीक्षण

Tue, 14 Jul 2020 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डीआईजी जेल लवकुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डीआईजी जेल लव कुमार ने सभी जेलों में कोरोना संक्रमण को हर हाल में रोकने के प्रयास के निर्देश दिए हैं। यहां भी रविवार को ही उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। मगर जिला जेल की मौजूदा हालत को देखें तो अब तक चार बंदी संक्रमित मिल चुके हैं। क्षमता से ज्यादा बंदी जेल में हैं, जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी कठिन है।

विज्ञापन


सहारनपुर में देहरादून रोड पर रोहिला वंश के शासनकाल में निर्मित किले को ही वर्ष 1870 से कारागार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जाता है कि रोहिला वंश के समय में इस जगह को घुड़साल के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता था।

राष्ट्रीय धरोहर के रूप में इसकी महत्ता को देखते हुए ही भारतीय पुरातत्व विभाग ने कुछ साल पहले इसे राष्ट्रीय स्मारक के रूप में संरक्षित करने के लिए जेल वाली जमीन को खाली करने का नोटिस भी जारी किया था। इसके साथ ही नए निर्माण और मरम्मत पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि चयन प्रक्रिया पर कोराना काल में लगा ब्रेक
जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा बताते हैं कि जिला जेल के लिए बेहट, नागल, देहरादून रोड सहित अन्य जगहों पर जमीन की तलाश शुरू की गई थी। इसमें सरकारी जमीन को प्राथमिकता दी जा रही है। मगर कोरोना काल के कारण इसमें ब्रेक लगा हुआ है।

कम से कम चाहिए 80 एकड़ जमीन
जिला जेल में नौ बैरक हैं, जबकि नई जगह पर कम से कम 25 बैरक का प्रयास किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि अगले 25 साल तक बंदियों के लिए जेल में जगह कम न पड़ जाए और मानकों से अधिक बंदी न रखने पड़ें। इसके लिए करीब 80 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें