फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में बुधवार को मतगणना होगी। इसके लिए मतदान सोमवार को हुआ था। जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद और ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए मतदान हुआ है। बुधवार को चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। मतगणना के लिए तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुुनाव के लिए 23 एवं 24 जनवरी को प्रत्याशियों ने अपने नामांकन कराए थे। 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई और 28 जनवरी को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इसके लिए तीन फरवरी को मतदान कराया गया। अब बुधवार को मतगणना होगी। इसके लिए तमाम तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। सभी ब्लाकों में मतगणना होगी। निर्वाचन अधिकारी शिवनारायण शर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शाम तक सभी उपचुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। मतगणना शांतिपूर्वक होगी। किसी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें