फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्या के खुलासे के लिए तीन टीम लगाईं

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान की शिवपुरी में शव पहुंचने के दौरान मृतक दंपति के घर के बाहर जमा लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बुजुर्ग दंपती के हत्यारे हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की। हालांकि पुलिस महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष ने कहा जल्द हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर की पाश कॉलोनी शिवपुरी में बुधवार की सुबह दस बजे घर में घुस कर बुजुर्ग दंपती की हत्या की। इस हत्याकांड के बाद पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने तीन टीमें गठित की। हत्यारे छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और उसी रास्ते बाहर निकल गए। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्धों की भी पहचान कराई जा रही है। हत्यारों ने मृतक की डायरी से दो पेज फाड़े हुए थे जो खून से सने छत पर मिले हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक की जांच में रुपयों के लेन देन का मामला सामने आ रहा है। शायद इसी को लेकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
मृतक दंपती के शवों का अंतिम संस्कार किया
रामपुर मनिहारान। बेहद गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार की शाम मृतक दंपती के शवों का अंतिम संस्कार किया। शाम चार बजे पीएम के बाद दोनों के शव जैसे ही शिवपुरी स्थित उनके आवास पर पहुंचे तो पूरा माहौल करुण रुदन से चित्कार उठा। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था। पड़ोसी भी आंखें नम होने से नहीं रोक सके। मृतक दंपती के घर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हर कोई इस जघन्य हत्या कांड को अंजाम देने वालों दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। मृतक कृष्णपाल की बेटियां अपने माता पिता के शव से लिपटकर बार बार बेहोश हो रही थी। कृष्णपाल शर्मा का भाई योगेंद्र शर्मा भी इस घटना की सूचना के बाद आस्ट्रेलिया से रामपुर मनिहारान घर पहुंचे। मृतक दंपती का बेटा अंकुश भी मां बाप की मौत से सदमे हैं। गमगीन माहौल में पुलिस सुरक्षा में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

उधर इस जघन्य वारदात के बाद मृतक दंपती के घर शिवपुरी में सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। लोग घटना वाले दिन से ही लगातार पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। मृतक दंपती के घर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि वे एसएसपी से मिलकर घटना के जल्द खुलासे की माग करेंगे।

रामपुर मनिहारान में मृतक दंपति के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक देवेंद्र निम।- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान में मृतक दंपति के घर पर गम जदा बैठी महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें