फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

बेहट। उसंड गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें विभिन्न महापुरुषों की झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बृहस्पतिवार को उसंड़ में रविदास जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी महमूद अली, संस्था के विधानसभा अध्यक्ष बबलू कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने हमेशा समाज को भाईचारे का संदेश देने के साथ ही अपनी वाणी से बड़े-बड़ों को प्रभावित किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिख कर सबको समानता का अधिकार दिया। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा था कि शिक्षित बनों, संगठित रहो और संघर्ष करो। ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम ने कहा कि सभी को संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। शोभायात्रा विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर गुजरी। इस मौके पर राशिद प्रधान महमूदपुर, राजकुमार नगराध्यक्ष बसपा बेहट, रविंद्र प्रताप सिंह प्रधान, मास्टर मेवाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें