फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने के इरादे से घर से निकले तीन छात्र बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र से लापता हुए तीन छात्रों को पुलिस ने बरामद कर लिया। तीनों छात्र दोस्त हैं, जो मुंबई जाने के इरादे से बाइक पर घर से निकले थे। इसके बाद तीनों शाहदरा पहुंच गए। एक व्यक्ति ने फोन कर इनके परिजनों को तीनों छात्रों के बारे में जानकारी दी। तीनों छात्र अपने परिजनों का भी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम ने शाहदरा पहुंचकर तीनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी तीनों छात्रों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीनों छात्रों एक साथ पढ़ते हैं, जिन्होंने पहले मुंबई और फिर विदेश जाने का प्लान बनाया था। एसपी सिटी ने बताया बृहस्पतिवार को स्कूल जाने के लिए निकले छात्र लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। तीनों छात्र परिजनों का फोन भी नहीं उठा रहे थे। परिजनों ने देर रात कोतवाली मंडी में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाइक के जरिए तीनों छात्र शाहदरा पहुंच गए, जहां पर पंक्चर लगाने वाले की दुकान पर बाइक में हवा भरवाने के लिए रुके। इसके साथ ही एक छात्र ने बाइक बेचने की बात की, लेकिन बाइक उसके पिता के नाम पर थी। छात्र ने पंक्चर लगाने वाले व्यक्ति को बाइक की आरसी दिखाई, जो उसके पिता के नाम पर थी। छात्र ने पिता के नाम को ही अपना बताकर बाइक बेचने की कोशिश की। इस पर पंक्चर लगाने वाले व्यक्ति को शक हुआ तो उसने आरसी पर लिखे फोन नंबर पर कॉल कर परिजनों को छात्रों के शाहदरा में होने की जानकारी दी, लेकिन तब तक छात्र वहां से भी जा चुके थे। इसके बाद छात्रों ने रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के फोन से अपने मित्र को फोन किया और गलत लोकेशन बताते हुए जानकारी दी कि वह देहरादून में हैं। छात्रों ने कहा कि उनकी ट्रेन सुबह पांच बजे आएगी। पहले वह मुंबई जाएंगे और उसके बाद दुबई जाने का प्लान है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन की लोकेेशन के आधार पर कोतवाली मंडी पुलिस ने शाहदरा पहुंचकर तीनों छात्रों को बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों छात्रों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें