फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मांस के मामले में तीन शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
कार में मांस के मामले थाना जनकपुरी में पकड़े आरोप - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड पर रिमाउंट डिपो के पास कार में मांस मिलने के मामले में थाना जनकपुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, जानलेवा हमले और शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी देहरादून और अन्य जगहों पर शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। इनमें दो सहारनपुर और एक आरोपी हरिद्वार का रहने वाला है। आरोपियों के पास से एयर गन, डबल बैरल गन के साथ ही कटान के लिए प्रयुक्त होने वाले अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात ही थाना जनकपुरी पर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि कार में सवार चार लोग नील गाय का कटान करने के बाद मांस ले जा रहे थे। इन्हें पकड़ने की कोशिश के दौरान ही कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने रिमाउंट डिपो के आसपास के क्षेत्र में नील गाय का शिकार करने और गोवंश कटान की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मांस सहित कार को जब्त कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था। थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण छोड़ दिया गया है। वहीं, आरिफ निवासी गोटेशाह थाना मंडी, शाहनवाज निवासी गोटेशाह थाना मंडी और नासिर हुसैन निवासी कर्नल इंक्लेव लैब, मंगलौर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि तीनों आरोपी शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहे हैं। शुरूआती जांच में कार से मिले मांस को नील गाय का माना गया है।
शिकार की नीयत से किया जा रहा कटान
- हिंदू संगठनों की ओर से आशंका जताई गई है कि गोवंश कटान के साथ ही जिले में नील गाय सहित अन्य जीवों का शिकार करने की नीयत से भी कटान किया जाता रहा है। इस मामले में यह आशंका भी जताई गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की विवेचना की जा रही है। फिलहाल नील गाय का कटान तो माना ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें