फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को बस शैल्टर और पुलिस को मिला साया

विज्ञापन
विश्वकर्मा चौक पर रिबन काटकर बस शैल्टर का उद्घाटन करते मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द् - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्वकर्मा चौक पर यात्रियों के लिए बस शेल्टर और यातायात पुलिस के लिए शेड तैयार किया गया है। बुधवार को महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बस शेल्टर और यातायात पुलिस की शेड पूर्णतया स्टील से बनी है। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि आज अगर सहारनपुर विकास पथ पर दौड़ रहा है तो उसमें सहारनपुर के सभी वर्ग, संप्रदाय के लोगों का सहयोग है। लॉकडाउन में तमाम संस्थाओं के सहयोग से सहारनपुर ने मिसाल कायम की है। बस शेल्टर व यातायात पुलिस के लिए शेड देने वालों का आभार व्यक्त किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम लगातार नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। शहर के विकास में योगदान की अपील जनता से की। इस मौके पर मोहन शर्मा, आईजे सिंह, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, सिद्धार्थ सैनी, पार्षद प्रतिनिधि अजय शर्मा, नीरज महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें