सहारनपुर। जिले में कोरोना से तीन और मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 429 पर पहुंच गई है। सोमवार को 197 नए संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 31705 पर पहुंच गया है। उधर, सोमवार कोरोना के को 974 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3032 पर आ गई है।
रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक तीन मरीजों की मौत हुई। तीनों मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई। उधर, सोमवार को मिले 197 संक्रमितों में गांव अहाड़ी के 12, गंगोह के नौ, दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल और होजखेड़ी के चार-चार, मियानगी, मथौली देवबंद, न्यू मोहित नगर, माधोनगर के तीन-तीन तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर जनकनगर, नवीन नगर, मिशन कम्पाउंड, पंत विहार, गिल कॉलोनी, रवि नगर, हकीकतनगर, देहरा, खेड़ी, कल्लरपुर राजपूत, गुडंब, बुड्ढाखेड़ा, सरसावा, अब्दुल्लापुर, रूप विहार, पंजाबी बाग, पेपर मिल रोड, वैशाली विहार, दूधली के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा मंडलायुक्त और नगरायुक्त आवास पर भी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।