फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संबंधी कोई जानकारी लेने या सहायता के लिए करें कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना को लेकर लोगों के मन में ढेरों सवाल हैं, साथ ही जो लोग संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में हैं उनके सामने भी कुछ परेशानियां हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के संबंध में कोई जानकारी चाहिए, सहायता चाहिए या शिकायत करनी है तो वह जारी किए गए नंबरों पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन

एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रभारी/डिप्टी कलक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जब से दूसरी लहर आई है, सेंटर लगातार मरीजों की मदद कर रहा है। कंट्रोल रूम से मरीजों को फोन कर उनसे उनका हाल जान रहा है। दवा मिली है या नहीं तथा किसी तरह की परेशान तो नहीं है। इसकी भी जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है। इसके अलावा टीमें मरीजों के घर जाकर भी फीडबैक ले रही हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए हेप्लाइन नंबर जारी किए हैं, जो 01322723971, 01322723344, 01322723345, 01322720888, 9389793202 एवं 9456002230 हैं। यह नंबर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हैं। किसी भी व्यक्ति को यदि कोरोना के संबंध में कोई जानकारी या सहायता चाहिए। या फिर किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो भी इन नंबरों पर कॉल कर अपनी बात कह सकता है। प्रशासन समस्या को सुनकर उस पर तुरंत कार्यवाही शुरू करेगा। कोशिश यही है कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें