चालक ट्रक छोड़कर फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर छपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। दुर्घटना में उनका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों के बीच क्या संबंध था।