फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की जान गई

Mon, 03 Jul 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेहटा-नानौता
विज्ञापन
अंबेहटा में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंटर और वैगन आर कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में मामा और भांजे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गंगोह के नानौता चौक निवासी रजनीश कुमार रविवार को अपने परिवार के साथ वैगनआर कार से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। उनके साथ रजनीश का साला शामली निवासी सचिन भी था।

रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही ये लोग अंबेहटा-सहारनपुर मार्ग पर स्थित गांव टोली के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर की उनकी कार से टक्कर हो गई। वैगनआर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे में कार सवार रजनीश कुमार, उनकी पत्नी राधा, पुत्र केशव व माधव, पुत्री कनक और साला सचिन गोयल के अलावा गाड़ी चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाल संजय वर्मा, फंदपुरी चौकी प्रभारी संजय राणा, अंबेहटा चौकी प्रभारी  सुदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन गोयल (35) व केशव (10) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल रजनीश कुमार, उनकी पत्नी राधा, पुत्री कनक (12), पुत्र माधव (सात) व चालक अशोक कुमार को गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। फंदपुरी चौकी प्रभारी संजय राणा ने बताया कि मृतकों के शवों को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
नानौता। ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से गुस्साए सीएचसी पहुंचे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख आस-पास के थानों की पुलिस बुला ली गई। सीओ ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शनिवार की रात करीब 9 बजे तीतरो थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी 27 वर्षीय अश्वनी पुत्र यशपाल सिंह अपने एक अन्य साथी ग्राम ठोल्ला निवासी संदीप पुत्र प्रेम के साथ बाइक से नानौता से अपने गांव जा रहा था।

ग्राम लंढौरा के निकट तीतरो मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्राली उनसे टकरा गई, जिससे बाइक सवार अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप घायल हो गया। पुलिस घायल और शव को लेकर सीएचसी पहुंची। सूचना पर परिजन और ग्रामीणों सीएचसी पहुंचे।

उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया तो उनका पुलिस के साथ विवाद हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। इससे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश फैल गया। 

मामला बढ़ता देख गंगोह, तीतरो तथा रामपुर मनिहारान पुलिस व सीओ गंगोह भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी पर पहुंचे। जहां पुलिस व ग्रामीणों में काफी देकर तक गहमा-गहमी के बाद मृतक के भाई रोहित की ओर से थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 उधर, थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक और घायल के परिजन तथा ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की बात कर रहे थे। उन्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की कोई धमकी नहीं दी गई। आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें