फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दस मोटरसाईकिलों के साथ तीन चोर पकड़े

विज्ञापन
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर और बरामद बाइक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन चोरों को चोरी की दस बाइक के साथ मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इनसे दो देसी तमंचे, कारतूस भी बरामद किए हैं। बरामद बाइक में से तीन बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि अन्य की जांच की जा रही है। पकड़े गए चोरों में दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ बेहट रामकरण सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि थानाध्यक्ष मनोज चौधरी पुलिस टीम सहित शुक्रवार की देर रात चैकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सुंदरपुर शाकुंभरी मार्ग पर स्थित सोलानी नदी के पास एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिस पर युवक बाइक छोड़ कर फायर करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बाइक चोर मोनू उर्फ हनुमान, मुकेश उर्फ सिंघानिया पुत्रगण प्रकाश निवासी शेरपुर खानाजादपुर व सचिन उर्फ भूरा पुत्र मुकेश कुमार निवासी देवबंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। पकड़े गये तीनों चोरों पर पूर्व में थाना बेहट, बिहारीगढ़, हरियाणा व उत्तराखंड राज्य में भी मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें