सहारनपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने सड़क किनारे वाहनों से चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच बैटरे बरामद हुए। पूछताछ में बैटरे हिमाचल में ट्रकों से चोरी करना स्वीकार किया।
जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकर्रम पुत्र अल्लाह रक्खा निवासी इंद्रा कॉलोनी, शादाब पुत्र अब्दुल निवासी संजय कॉलोनी और बुरहान पुत्र इमरान निवासी गांव जीवनगढ़ थाना विकासनगर देहरादून को जनता रोड ढमोला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि नशे के आदी हैं। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों से चोरी करते है। ये बैटरे हिमाचल प्रदेश में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से चोरी किए हैं।
उधर, जनकपुरी पुलिस ने आंबेडकर चौक से पहले ढमोला नदी पुल के पास से वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम संजय पुत्र बलवीर सिंह निवासी राधा विहार है।