फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं रद्द होने से हजारों छात्र-छात्राएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस का साया शुरू होने से पहले ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं तो संपन्न हो गई, मगर सीबीएसई के कई विषयों की परीक्षाएं रद होने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं बेचैन हैं। उन्होंने कहा अब न केवल परीक्षा में देरी होगी, बल्कि आगे परिणाम तक भी प्रभावित हो सकते हैं। सीबीएसई दसवीं के परीक्षार्थियों के लिए तो शुक्रवार को ही आखिरी परीक्षा होनी थी। वहीं, 12वीं के परीक्षार्थियों को भी अब अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

सीबीएसई के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी से शुरू हुए एग्जाम में 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक तय थीं। शुक्रवार को इंफोर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नालाजी और कंप्यूटर एप्लीकेश्न विषय की परीक्षा की जानी थी जो अब नहीं हो पा रही है। इसके अलावा सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षार्थियों के लिए 20 मार्च को हिंदी और 23 मार्च को भूगोल, 30 मार्च को समाज शास्त्र की परीक्षा होनी थी। इन्हें भी रद कर दिया।
सीबीएसई दसवीं के कुछ परीक्षार्थी संजय, राहुल और सान्या ने बताया कि कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर ही अब रह गया था। यह 20 मार्च को होना था, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के कारण अब उन्हें अगली डेट तक इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि इंगलिश, हिंदी, गणित, साइंस जैसे मुख्य विषयों की परीक्षाएं तो पहले ही हो चुकी है। यह पेपर भी हो जाता तो आगे की टेंशन ही खत्म हो जाती।
विज्ञापन

इनके अलावा सीबीएसई बारहवीं के कुछ परीक्षार्थी राकेश कुमार, राहुल और ब्रिजेश ने कहा कि वैसे तो 30 मार्च तक सभी विषयों की परीक्षा खत्म हो जाती, लेकिन अब उनके एग्जाम न जाने तक तक के लिए टल गए हैं। फिलहाल तो यही मानकर चल रहे हैं कि अप्रैल माह में बाकी बचे विषयों की परीक्षा का शेड्यूल आ जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में देरी होगी तो आगे परिणाम में भी देरी हो सकती है।
परीक्षा में यूपी बोर्ड रहा आगे, मूल्यांकन में होगी देरी
यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में शामिल रहे शिक्षक ब्रिजेश पुंडीर, संजय कुमार सहित अन्य ने कहा कि सीबीएसई के एग्जाम जारी थे और यूपी बोर्ड ने इससे पहले ही परीक्षा कराकर मूल्यांकन शुरू कर दिया, लेकिन कोरोना इफेक्ट के कारण बोर्ड की कापियों की जांच भी अटक गई हैं। अब तो कोरोना का असर कम होने पर ही शायद अगला शेड्यूल आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें