हम नहीं सुधरेंगे सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते घूम रहे लोगो लठयाते पुलिस कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अफसरों से कहा कि लोग घरों में ही रहें, जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा है उस पर कड़ी कार्रवाई करें।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तक ही 7499 वाहन चेक किए गए। इनमें 2888 वाहनों के चालान हुए और 744 वाहन सीज किए गए। इन पर 3489300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। शामली में 1439 वाहन चेक किए गए। इनमें 840 वाहन सीज किए गए। 114400 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 3616 वाहनों की चेकिंग की गई। 1192 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 160 को सीज किया गया और 309400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही सहारनपुर में विभिन्न धाराओं में 163 एफआईआर दर्ज कर 848 लोग नामजद किए गए। शामली में 15 एफआईआर और 78 नामजद तथा मुजफ्फरनगर में 21 एफआईआर 94 नामजद किए गए।
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते खरीदारी करने वाहनो पर आये लोगो को रोकती पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR