फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य नमूनों की जांच करने वालों की ही होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य नमूनों की जांच करने वालों की भी होगी निगरानी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर और कस्बों के बाजारों में दूध, घी, तेल, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करने वाली टीमें भी अब निगरानी में रहेंगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों को अब जीपीएस, वॉयस रिकॉर्डर, कैमरे जैसे उपकरणों से लैस किया जाएगा। इन उपकरणों से लैस स्पेशल जैकेट भी उन्हें दी जाएगी।
शासन की ओर से की जाने वाली इस व्यवस्था का मकसद खाद्य वस्तुओं के नमूने लेते समय जांच टीम की लोकेशन, सेंपलिंग के समय किसी तरह के विरोध, जांच टीम के साथ अभद्रता सहित अन्य गतिविधियों का पता लगाया जा सकेगा। ऐसे में नमूनों की जांच से लेकर बाद में आगे की कार्रवाई तक में अधिक पारदर्शिता आ सकेगी। इसके साथ ही फूड इंस्पेक्टरों की मनमानी पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

सेंपलिंग के समय होते रहे हैं हंगामे, लगते रहे हैं आरोप
शहर से लेकर देहात तक खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के दौरान कई बार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा है। कस्बों में तो कई बार हंगामों के कारण टीम को वापस तक आना पड़ा है। नई व्यवस्था के बाद इस तरह के मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था की चल रही तैयारी, भेजा गया है माप
खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी जीपी सिंह का कहना है कि शासन की ओर से नई व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टीम के सदस्यों की ड्रेस के लिए साइज और अन्य जरूरी जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें