फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से बचने को अवकाश लिया तो जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से बचने के लिए अध्यापक अवकाश की जुगाड़ में लगे हैं। इसी कोशिश में जिले के कुछ स्कूलों की महिला शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले ही बाल्यकाल देखभाल अवकाश (सीसीएल) ले लिया है। इसकी शिकायतें सामने आईं तो जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस के मुताबिक इस तरह के मामलों को लेकर बीडी बाजोरिया इंटर कालेज, एचएवी इंटर कालेज और बीएचएस इंटर कालेज से जुड़ी शिकायतें मिली हैं। शिकायतों में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बचने की मंशा से ही एग्जाम से पहले ही कई महिला शिक्षक बाल्यकाल देखभाल अवकाश लेकर छुट्टी पर जाने का प्रयास कर रही हैं। डीआईओएस ने कहा कि ड्यूटी से बचने की खातिर झूठे और निराधार कारणों से अवकाश लेना शासन के दायित्वों में लापरवाही है। उन्होंने स्कूलों में ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बचने के लिए यदि अवकाश लिया तो स्थाई सेवानिवृत्ति तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि एक फरवरी के बाद इस तरह के अवकाश निरस्त माने जाएंगे और परीक्षा के दौरान ऐसे अवकाश नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें