सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत इस बार राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट सिर्फ पांच किलो चावल ही मिलेगा। इस योजना के तहत मिलने वाला गेहूं, चावल, खाद्य तेल और नमक अभी तक नहीं आया है। इस योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण 19 से 30 जून तक होगा।
जनपद में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत निशुल्क: खाद्यान्न वितरण 19 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसके तहत इस बार राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल दिया जाएगा। जिससे इस बार राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चना, खाद्य तेल और नमक से वंचित रहना पड़ेगा। जनपद में 5,79,538 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 54,618 अत्योदय कार्ड और 5,24,920 पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड शामिल हैं। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत दोनों प्रकार के राशनकार्ड धारकों को पांच किलो चावल प्रति यूनिट की दर से वितरित होगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित होने वाला गेहूं, चना, खाद्य तेल और नमक अभी तक नहीं आया है। इसलिए इस बार अंत्योदय हो या पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट सिर्फ पांच किलो चावल का दिया जाएगा। इस योजना के तहत खाद्यान्न वितरण 19 से 30 जून तक होगा। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी