फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर भी तीसरी नजर

विज्ञापन
छात्रा अर्चिता सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। खास बात यह है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर भी सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी के जरिए परीक्षाओं का लाइव जिला स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर के अधिकारी भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित बीएचएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 12वीं के जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई। पहला प्रैक्टिकल सुबह नौ बजे से शुरू होकर दोपहर के डेढ़ बजे तक चला, जिसमें प्रयोग के साथ ही लिखित और मौखिक परीक्षा भी शामिल रही। इसी प्रकार दूसरी प्रयोगात्मक परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। जनपद के अन्य माध्यमिक विद्यालयों में भी अलग अलग विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई। परीक्षाएं सीसीटीवी की नजर में हुईं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने अपने कक्ष में लगी एलईडी स्क्रीन के जरिए परीक्षा पर नजर रखी। उन्होंने बताय कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और लखनऊ में स्थापित कंट्रोल रूम से भी किसी भी विद्यालय की परीक्षा का लाइव देखा जा सकता है।
परीक्षार्थियों की बात
-बीएचएस इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे यथार्थ ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा आसान रही है, जिसमें प्रयोग के साथ ही लिखित और मौखिक परीक्षा भी ली गई है।
विज्ञापन

-महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज भावना सिंह ने बताया कि उसका भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई है। दोनों परीक्षाओं में उन्हें चार से पांच घंटे लगे हैं, लेकिन परीक्षा अच्छी हुई है।
-अर्चिता सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर काफी सख्ती रही है। सीसीटीवी लगे कक्षों में लिखित परीक्षा हुई है। मौखिक परीक्षा में भी परीक्षक के साथ ही विद्यालय के शिक्षक भी शामिल रहे।

छात्र यथार्थ- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा भावना- फोटो : SAHARANPUR

बीएचएस इंटर कॉलेज प्रेक्टिल देते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें