फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेले बच्चे को पा शातिर चोर ने नगदी और जेवर किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। घर में अकेले बच्चे को देखकर चोर ने 70 हजार की नकदी व जेवरात सहित बाइक चोरी कर लिया। घर पहुंचे परिजनों के अलमारी से नकदी व जेवरात गायब देख होश उड़ गए। पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ओलरा निवासी सोनू पुत्र मंगलराम ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों सुबह जंगल में मजदूरी के लिए गए थे, जबकि घर पर अकेला उनका 6 वर्षीय बच्चा मौजूद था। पीड़ित सोनू का आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे उनके मकान पर कोई अनजान शातिर व्यक्ति अपनी पुरानी बाइक से पहुंचा और उसके बच्चे से जाकर कहा कि उसके पापा ने बाइक की चाबी मंगवाई है। जिस पर विश्वास करते हुए बच्चे ने उसको नई बाइक की चाबी दे दी। इसी दौरान शातिर चोर ने उसके मकान की अलमारी को खोलकर करीब 70 हजार नकदी व दो चांदी की चीजें उठाते हुए फरार हो गया, जबकि अपनी पुरानी बाइक मौके पर ही छोड़ गया। पीड़ित परिवार सोमवार की दोपहर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और चोर द्वारा छोड़ी गई बाइक को थाने पर सौंपते हुए तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें