सहारनपुर। नुुमाइश कैंप में दिन दहाड़े एक चोर ने इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकान के गल्ले से 12 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली और फरार हो गया। दुकान में सो रहे व्यक्ति को चोर की मौजूदगी का अहसास नहीं हो सका। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप में दीपक कुमार की इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकान है। दीपक ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर परिवार के ही एक सदस्य दुकान पर बैठे थे। दोपहर तीन बजे अचानक उनको नींद आग गई। इसी बीच एक चोर आया और गल्ले में रखी 12 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। चोर ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। घटना के संबंध में चौकी नुमाइश कैंप में तहरीर दी गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है।