फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिन में रेकी कर रात को बेल्ट से खंभे पर चढ़कर काटते थे बिजली के तार

Thu, 24 Sep 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गागलहेड़ी क्षेत्र में सरकारी बिजली लाइन और ट्यूबवेलों से तार व विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य दिन में खेतों में घूमकर बिजली लाइनों और ट्यूबवेलों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में बेल्ट के सहारे बिजली के खंभों पर चढ़कर तार काटते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 20 सितंबर को संभलहेड़ी में ट्यूबवेलों को जाने वाली सरकारी एलटी लाइन के तार चोरी होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद 21 सितंबर को पाल्ली, बलियाखेड़ी और पापड़ेकी रसूलपुर क्षेत्र में भी ट्यूबवेलों से केबल, कटआउट, स्टार्टर, तांबे की पट्टी और तार चोरी होने के मामले सामने आए। इन घटनाओं में गागलहेड़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
बुधवार को पुलिस ने पशु पैठ स्थित आम के बाग से अमित कुमार उर्फ बुद्धू निवासी संभलहेड़ी, मनोज उर्फ मोनू, विजय कुमार और इरशाद उर्फ शेरू निवासी बढेड़ी घोघू को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1.03 क्विंटल एल्युमिनियम तार, पांच किलो तांबे का तार, तार काटने वाला कटर, पोल पर चढ़ने वाली बेल्ट और लोहे का सब्बल बरामद किया है।
विज्ञापन



ऐसे करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पांच लोग मिलकर दिन में खेतों और बिजली लाइनों की रेकी करते थे। रात होने पर खंभों पर चढ़ने वाली बेल्ट का इस्तेमाल कर तार काटते थे। ट्यूबवेलों में घुसकर समरसेबल की केबल, कटआउट, स्टार्टर और तांबे के तार निकाल लेते थे। चोरी के बाद तार और अन्य सामान को बेचने की तैयारी थी। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के माल को खरीदने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें