सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग लीडर समेत तीन बदमाशों गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अभी फरार चल रहे हैं। यह बदमाश दिन में टेंपो लेकर रेकी करने के बाद रात में चोरी करते थे।
सोमवार को पुलिस लाइन में सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि देहात कोतवाली में पिछले दिनों सोलर पैनल और बैटरे चोरी किए जाने केस दर्ज हुआ था। इसके बाद खुलासे को स्वाट टीम व देहात कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने सोमवार को पुवांरका मार्ग से तहकीक, गुलशेर उर्फ गुल्लू और अफजल निवासी गांव मुगल माजरा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टेंपो लेकर दिन में रेकी करते थे। उसके बाद रात 12 बजे के बाद घरों के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी निकाल लेते थे। सोलर प्लेट भी चोरी की। इनके पास से दो इन्वर्टर, एक वेल्डिंग मशीन, दो सोलर प्लेट, दो मोबाइल, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि तीनों बदमाशों पर अलग-अलग थानों में छह-छह मुकदमे दर्ज हैं।