फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो गर्मी निकालने की बात करते हैं, हम भर्ती निकालेंगे

विज्ञापन
सहारनपुर में अंबाला रोड़ स्थित सभागार में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी जान से जुट कर अपने हर वोटर को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, भाजपा नेता गर्मी निकालने की बात करते हैं, लेकिन सपा सरकार बनने पर भर्ती एवं नौकरी निकाली जाएगी। किसानों की फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। उन्होंने सपा सरकार बनने पर स्थानीय मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं देने, प्लाईवुड उद्योग लगाने, वुड कार्विंग उद्योग को विकसित करने, निर्यात को बढ़ावा देने और हस्तशिल्पियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाने का भरोसा दिया। उन्होंने झूठ और अफवाहों से सावधान रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री देवबंद से चुनाव लड़ सकते हैं फिर प्रयागराज, अयोध्या और मथुरा की बात भी चली, लेकिन भाजपा ने उन्हें अपने घर चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल से लेकर रसोई गैस के भाव आसमान छू रहे हैं।
भाजपा नेताओं को दिखाएं खाली सिलिंडर
अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए बोले कि सुना है बीजेपी के लोग डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यहां कोई सीट नहीं मिलने वाली। जब भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए घर आएं तो माताओं और बहनों को घर में रखा खाली सिलिंडर दिखाना चाहिए। उन्होंने तंज कसा कि सिलिंडर भी लाल रंग का है उसे देखकर वे घबरा जाएंगे।
विज्ञापन

पहले सिर्फ फेंकू थी अब बेचू भी है सरकार
सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि हवाई चप्पल पहने वाला भी हवाई जहाज में चलेगा, लेकिन उन्होंने हवाई अड्डे बेच दिए, बंदरगाहों और रेलवे स्टेशनों को भी बेचा जा रहा है। पहले तो यह सरकार सिर्फ फेंकू थी अब यह बेचू सरकार भी हो गई है। जब सारी चीजें बिक जाएंगी तो हमें अधिकार और सम्मान कहां मिलेगा। यह चुनाव सिर्फ हमें जिताने का नहीं है, अधिकार और सम्मान को बचाने का भी है। उन्होंने पूछा कि नोटबंदी से क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ, क्या काला धन वापस आया। रही सही कसर जीएसटी ने पूरी कर दी। इसके बाद से कारोबार उबर नहीं पाया।
किसानों को उनका हक दिलाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए काले कानून लेकर आई है। आंदोलनकारी किसानों को आतंकी से लेकर बवाली तक कहा गया। इस दौरान करीब 700 किसान शहीद हुए, लेकिन एक भी किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटा। उन्होंने वादा किया कि किसानों को 15 दिन से पहले ही गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाएगा। इसके लिए चाहे बजटीय प्रावधान भी करना पड़े तो किया जाएगा।
वुड कार्विंग के साथ ही हस्तशिल्पियों के लिए बनेगी योजना
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर स्थानीय वुड हैंडीक्राफ्ट उद्योग को बढ़ाने देने के साथ ही कारीगरों के कल्याण के लिए योजना बनाई जाएगी। निर्यात को बढ़ाने के लिए भी ठोस उपाय किए जाएंगे। युवाओं को रोजगार देने वाली योजनाएं बनाई जाएंगी। वुड कार्विंग उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य, शिक्षा दिलाने के लिए ठोस व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीएड, टीटीई और शिक्षा मित्रों की समस्या के समाधान को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने पॉपुलर उद्योग स्थापित करने का भी वादा किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक इमरान मसूद आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, जिलाध्यक्ष रागिब अंजुम, प्रत्याशी संजय गर्ग, आशु मलिक, विवेक कांत, डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, कार्तिकेय राणा, उमर अली खान के अलावा मसूद अख्तर, विनोद तेजियान, मनोज चौधरी, धीर सिंह, राव कैसर, शायान मसूद, टिंकू अरोड़ा, फैसल सलमानी, प्रवीण बांदूखेड़ी आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर में पत्रकारो से वार्ता करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में पत्रकारो से वार्ता करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें