फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन गांवों में नहीं होता होलिका दहन, जानिए क्यों?

Fri, 02 Mar 2018 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
होली उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के  थाना चिलकाना के तीन गांव ऐसे हैं जहां होली का दहन नहीं किया जाता है। हालांकि यहां लोग रंग खेल कर एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं। ग्राम नारायणपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी प्रताप सिंह तथा चौधरी हरीश पंवार ने बताया
विज्ञापन


कि करीब 90 साल पहले होली जलाने के कुछ देर बाद ही किसी बाहरी गांव का व्यक्ति होली में से जलती हुई लकड़ी चुरा कर भाग गया था। तभी से गांव में होली पूजन तथा होलिका दहन नहीं किया जाता है। गांव पंचकुआं के प्रधान प्रवीन कुमार, मा. सुमेर चन्द, रफल सिंह आदि ने बताया कि इस गांव में भी सैकड़ों वर्षों से होली दहन नहीं हो रहा है।

यहां से भी होली को चुरा लिया गया था। इसी तरह ग्राम टोडरपुर में भी सैकड़ों सालों से होली दहन नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान चौधरी संजय, रोहित पंवार, चौधरी जनक सिंह आदि ने बताया कि गांव में न तो होली का पूजन होता है और न ही होली का दहन किया जाता है।
विज्ञापन


होली जलाने के बाद कोई व्यक्ति होली में से अग्नि को चुरा कर ले गया था, तभी से होली नहीं जलाई जा रही है। क्षेत्र के तीनों गांव के लोग रंगों से ही होली खेलते है। किसी अनहोनी की आशंका से गांव में होली नहीं जलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें