नागल (सहारनपुर)। आर्य समाज बढेड़ी के तत्वावधान में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में एक दिवसीय 51 कुण्डीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ की महत्ता बताते हुए स्वामी संपूर्णानंद ने कहा कि यज्ञ से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है वहीं संगति की भावना पैदा होती है। गुरुकुल पौंधा के आचार्य धनंजय ने कहा की हमारी संस्कृति त्यौहारों की संस्कृति है। हमें समय समय पर पर्व मना कर परिवारों में बच्चों को संस्कारित करना होगा। कार्यक्रम में रामपाल आर्य एवं ऋषिपाल आर्य ने मार्मिक भजन सुनाकर उपस्थित जन समूह को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर आचार्य अमित आर्य, हेमंत देव, प्रियव्रत शास्त्री, भोलू सिंह, विनोद आर्य, ओमवीर आर्य, विजयपाल आर्य, जौली आर्य, गगन, केशव, गोविंद, मोहित, लवराज शर्मा, गजेंद्र, अनुराग, विजेंद्र सिंह, राजेश, अजब सिंह, संगीता, सोनिया, पूनम, रीतू, निरोदेवी, बबली, शोभित, विपिन, मांगेराम, शक्ति सिंह, राजबीर सिंह, अनिल, लक्ष्य, वैभव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद आर्य ने किया।