फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का भूमि सुपोषण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक तरफ कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं तो आरएसएस ने किसानों को जोड़ने और जागृत करने के लिए विशेष अभियान तैयार किया है। इसको नाम दिया गया भूमि सुपोषण अभियान। इसके तहत किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा। जैविक खेती करने वाले किसानों के खेत की ही मिट्टी लेकर पूजन और यज्ञ होगा तथा किसानों को जैविक उत्पाद उपहार स्वरूप वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अभियान की शुरूआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 13 अप्रैल को होगी। दो चरण में यह अभियान चलेगा। पहले चरण के तहत 13 अप्रैल को सहारनपुर जिले के 150 ग्रामों में यज्ञ और पूजन कार्यक्रम होंगे। भूमि सुपोषण अभियान के लिए डॉ. महिपाल और डॉ. पवन को अभियान प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा बेहट, देवबंद, रामपुर मनिहारान, सदर, नकुड़ आदि स्थानों पर भी प्रभारी बनाए गए हैं।
कोविड गाइड लाइन का पालन कर होंगे कार्यक्रम
पहले चरण में 13 अप्रैल को सहारनपुर जिले के 150 गांवों में कार्यक्रम होने हैं। दो ग्राम पंचायतों को मिलाकर मंडल बनाया गया है। उसके लिए टोलियां नियुक्त कर दी गई हैं। इन ग्रामों के सार्वजनिक स्थलों पर अधिकतम 100 लोगों को बुलाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण के तहत जून माह में जिले के 1200 ग्रामों में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

किसान हैं चिह्नित, जिनके खेत से लेंगे पूजन के लिए मिट्टी
पूजन और यज्ञ के लिए उन किसानों के खेतों से मिट्टी लेकर पूजन किया जाएगा, जो जैविक खेती करते हैं और रासायनिक उर्वरक मिट्टी में नहीं डालते हैं। ऐसे किसानों की सूची बना ली गई है, ताकि उनसे संपर्क कर खेत से मिट्टी ली जा सके। कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसानों को जैविक उत्पाद ही प्रसाद के रूप में दिए जाएंगे।
भूमि सुपोषण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। भूमि (मिट्टी) पूजन और यज्ञ किए जाएंगे। पहले चरण में सहारनपुर जनपद के 150 ग्रामों में कार्यक्रम होने हैं, फिर जून में दूसरे चरण के तहत 1200 ग्रामों में कार्यक्रम होंगे। - प्रवीर कुमार, विभाग प्रचार, आरएसएस, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें