फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में पूरे सप्ताह होगा वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और 45 से 60 वर्ष तक ऐसे व्यक्तियों (शुगर, ब्लड प्रेशर आदि से ग्रसित) का टीकाकरण पूरे सप्ताह सरकारी अस्पतालों में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा एवं ब्लाक स्तरीय सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन नि:शुल्क टीकाकरण सुबह नौ से सायं पांच बजे तक होगा। साथ ही सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही पंजीकृत व्यक्ति को बीमारी से ग्रसित होने संबंधी प्रमाण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें