फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मियों में नहीं होगी परेशानी, रेलवे ने घोषित की स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियां में घूमने के लिए निकलने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी, जबकि दूसरी ट्रेन कटिहार से अमृतसर के बीच संचालित होगी।
विज्ञापन




नियमित ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 05736 को रेलवे 21 अप्रैल से 25 मई तक संचालित होगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 05735 बनकर कटिहार से संचालित होगी। ट्रेन का संचालन 23 अप्रैल से 27 मई तक किया जाएगा। कटिहार से अमृतसर के लिए ट्रेन हर बुधवार और अमृतसर से कटिहार के बीच ट्रेन हर शुक्रवार को संचालित होगी। ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर सुबह 3.57 बजे पहुंचेगी। अमृतसर से चलकर ट्रेन शाम को सात बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी। श्री वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन दस अप्रैल से संचालित होगी। ट्रेन वाराणसी से चलकर सहारनपुर स्टेशन पर सुबह 4.35 बजे आएगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 9.30 बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें